नई दिल्ली। Ration card: अगर आपके पास राशन कार्ड है या आप राशन कार्ड धारक हैं तो यह जरूरी जानकारी जरूर पढ़ें, नहीं तो राशन नहीं मिल पाएगा। आपको बता दें कि अगर आपने अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आज ही कर लें क्योंकि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आज आखिरी तारीख है। इसलिए अगर आपने राशन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो तुरंत कर लें।
आपको याद होगा कि पहले राशन कार्ड को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, लेकिन केंद्र सरकार ने लोगों को मौका देते हुए इस तारीख को बढ़ा दिया. इसके साथ ही विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी भी दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड को ई-आधार कार्ड से लिंक करना इतना महत्वपूर्ण क्यों हो गया है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना होगा
दरअसल, आपको बता दें कि राशन कार्ड के लाभार्थियों को सरकार की ओर से कम कीमत पर राशन मिलता है। इसके साथ ही राशन कार्ड से न सिर्फ राशन लेने बल्कि और भी कई फायदे मिलते हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कर आप देश के किसी भी राज्य के राशन कार्ड की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। अब सबसे अहम सवाल यह उठता है कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें। तो चलिए आपको बताते हैं।
यहां भी जरूर पढ़े:- How to Sell Old 25 Paisa Coins: ये कॉइन लाखों में बिक रहा, यहाँ करे बिक्री
ऐसे लिंक करें आधार कार्ड
अगर आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा, उसके बाद आपको Start Now पर क्लिक करना होगा। अब आपको इसके अंदर डिस्ट्रिक्ट स्टेट के साथ अपना एड्रेस भरना होगा। इन सभी चीजों को भरने के बाद आपको राशन कार्ड लाभ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको इसके अंदर ये सभी चीजें जैसे आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर भरना होगा। इन सभी चीजों को भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और ओटीपी भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट का मैसेज भी आएगा। जिसके बाद आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
Recent Posts
- free laptop yojana 2022 – up board 10वीं वं 12वीं पास करने वालों को मिलेंगे फ्री लैपटॉप। जाने पूरी प्रक्रिया
- UGC NET Admit Card 2022: NET June Hall Ticket, Direct Download Link
- UP Board 10वीं वं 12वीं पास करने वालों को मिलेंगे फ्री लैपटॉप। जाने पूरी प्रक्रिया
- CTET July 2022 Notification हुआ जारी, यहा से करे, ऑनलाइन आवेदन Link Active
- Free Ration : राशन कार्ड धारक फटाफट कर ले ये काम वरना नहीं मिलेगा राशन