JEE Mains Result 2022: आज आएगा जेईई मेन 2 का रिजल्ट, ये रहा लिंक

जेईई मेन्स रिजल्ट 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) रविवार को जेईई मेन फेज II के नतीजे जारी करेगी। एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया जारी है. एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि अगर शनिवार देर रात तक जेईई मेन 2 का रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो रविवार को रिजल्ट घोषित किया जाएगा

जेईई मेन सत्र दो की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया गया था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा के परिणाम आज शनिवार को जारी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग पर।

JEE Mains Result 2022: क्या आज जारी होगा जेईई मेन का परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 2 या फाइनल रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आप एक नए पेज पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना लॉगिन करें।
  • अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।
  • इसी तरह उम्मीदवार अपना एनटीए स्कोर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

नौ लाख से अधिक यूनिक कैंडिडेट शामिल: JEE Mains Result 2022

  • जेईई मेन जून 24 से 30 जून तथा जुलाई सेशन 25 से 30 जुलाई के मध्य आयोजित की गई थी, जिसमें नौ लाख से अधिक यूनिक कैंडिडेट शामिल हुए।

    2021 में पहले स्थान पर संयुक्त तौर पर 18 विद्यार्थी: JEE Mains Result 2022

  • गत वर्ष जेईई मेन 2021 के चारों चरण के रिजल्ट के बाद जारी ऑल इंडिया रैंक लिस्ट में पहले स्थान पर संयुक्त तौर पर 18 विद्यार्थी काबिज थे।