UP School Holiday List 2023: यूपी के स्कूलों में इतने दिन रहेंगी छुट्टियां, देखें यहाँ से पूरी लिस्ट 

UP School Holiday List 2023: स्कूल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशी का मौका है. राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपी स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2023 जारी कर दी गई है। अगर आप भी यूपी के स्कूलों में पढ़ रहे हैं तो छुट्टियों की पूरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप यहां हॉलिडे की पूरी डिटेल भी देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। ग्रीष्मावकाश और रविवार को मिलाकर 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जबकि, कक्षाएं सिर्फ 229 दिनों तक चलेंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2023 भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Date Event Day
26 जनवरी गणतंत्र दिवस गुरूवार
5 फरवरी मो. हजरत अली जन्मदिवस रविवार
18 फरवरी महाशिवरात्रि शनिवार
7 मार्च होलिका दहन मंगलवार
8 मार्च होली बुद्धवार
30 मार्च राम नवमी गुरूवार
04 अप्रैल महावीर जयंती मंगलवार
07 अप्रैल गुड फ्राइडे शुक्रवार
14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस शुक्रवार
22 अप्रैल ईद उल फितर शनिवार
05 मई बुद्ध पूर्णिमा शुक्रवार
29 जून बकरीद गुरूवार
29 जुलाई मोहर्रम शनिवार
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मंगलवार
31 अगस्त रक्षाबंधन गुरूवार
07 सितम्बर जन्माष्टमी गुरूवार
28 सितम्बर बारावफात गुरूवार
02 अक्टूबर गांधी जयंती सोमवार
23 अक्टूबर महानवमी सोमवार
24 अक्टूबर विजयादशमी मंगलवार
12 नवंबर दीपावली रविवार
13 नवंबर गोवर्धन पूजा सोमवार
15 नवंबर भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती बुद्धवार
27 नवंबर गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा सोमवार
25 दिसंबर क्रिसमस सोमवार

 

वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट (UP Board Date Sheet 2023) भी जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।